Raipur News today : जल की अशुद्धि दूर करने के दिये निर्देश
Raipur Nigam News : रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने फाफाडीह छहमुहा नाला की सफाई व्यवस्था सकरी के प्लांट और निमोरा में 90 एमएलडी के एसटीपी की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर उसकी स्थल समीक्षा करते हुए सबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने छहमुहा नाला फाफाडीह की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के दौरान नाले की सफाई प्लेटफार्म बनाकर व्यवस्थित रूप से शीघ्र करवाकर सम्पूर्ण कचरा उठवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने ट्रांसफर स्टेशन देवेन्द्र नगर का निरीक्षण कर वहाँ सफाई व्यवस्था निरन्तर सुचारु बनाये रखने के निर्देश दिए।
Raipur News today : सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट एसटीपी का निरीक्षण
आयुक्त ने सकरी प्लांट की व्यवस्था प्रत्यक्ष देखी एवं इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन करते हुए सकरी प्लाट का सवालन सुनिश्चित करने के निर्देश सबंधित अधिकारियों को दिये। निमोरा मे 90 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट एसटीपी का निरीक्षण करते हुए जल के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखकर आयुक्त ने एसटीपी में जल की अशुद्धि को दूर कर शुद्धिकरण करने की प्रक्रिया का व्यवस्थित सवालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
Raipur News : हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर अभियान
आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, स्वच्छ भारत मिशन शाखा नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु की उपस्थिति रही।
निर्माणाधीन पानी टंकी और महतारी सदन का ऑन-साइट निरीक्षण
– रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को विकास के मॉडल के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प के साथ विधायक राजेश मूणत ने आज ठक्कर बाबा वार्ड का सघन दौरा किया। विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने निकले विधायक ने यहाँ निर्माणाधीन पानी टंकी एवं महतारी सदन के प्रोजेक्ट का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम और संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि ये दोनों परियोजनाएं आगामी दिसंबर माह तक हर हाल में पूर्ण होकर जनता की सेवा में समर्पित हो जानी चाहिए।
CG Raipur News : केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण
तकनीकी ब्लूप्रिंट और वितरण चार्ट पेश करने के निर्देश
पानी टंकी के निरीक्षण के दौरान विधायक का मुख्य जोर तकनीकी दक्षता और भविष्य की जरूरतों पर रहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल ढांचा खड़ा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने निम्नलिखित निर्देश दिएप्रोग्राम चार्ट का प्रस्तुतीकरण अधिकारियों को पानी भरने की प्रक्रिया, समय और जल स्रोतों की उपलब्धता का एक विस्तृत प्रोग्राम चार्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
समान वितरण प्रणाली टंकी भरने के बाद वार्ड के प्रत्येक घर में समान दबाव (म्ुनंस च्तमेेनतम) के साथ पानी पहुँचे, इसके लिए वितरण पाइपलाइन की पूर्ण जानकारी और मैपिंग प्रस्तुत करने को कहा गया। विधायक ने स्पष्ट किया कि जल आपूर्ति शुरू होने के बाद स्थानीय निवासियों को पेयजल के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए एक फुल-प्रूफ कार्ययोजना तैयार की जाए।
Raipur ICAR-NIBSM Training : प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
वार्ड में निर्माणाधीन महतारी सदन का अवलोकन करते हुए विधायक राजेश मूणत ने कहा कि यह भवन केवल एक ईंट-गारे का ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र की माताओं-बहनों के सामाजिक जुड़ाव और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। उन्होंने फिनिशिंग कार्य में तेजी लाने और भवन को सर्वसुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए ताकि दिसंबर तक वार्ड की महिलाओं को अपनी बैठकों और कार्यक्रमों के लिए एक सुरक्षित व भव्य स्थान मिल सके।
Raipur News today : गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस नीति
निरीक्षण के दौरान विधायक ने सख्त लहजे में कहा, ष्विकास कार्यों की गुणवत्ता मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि निर्माण सामग्री या कार्य की तकनीक में कोई भी त्रुटि पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सप्ताह में कम से कम दो बार निर्माण स्थल का दौरा करें और कार्य की प्रगति की मॉनिटरिंग करें।
Raipur news live : रायपुर नगर पालिक महापौर ने दिये निर्देष
भविष्य की कार्ययोजना
विधायक जी ने उपस्थित जनसमूह और अधिकारियों को आश्वस्त किया कि रायपुर पश्चिम के हर वार्ड में इसी तरह विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। ठक्कर बाबा वार्ड में पानी की समस्या का स्थायी समाधान और महतारी सदन की सौगात, क्षेत्र के सुनियोजित विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
Raipur Live News : नगर निगम रायपुर में राउंडटेबल चर्चा
निरीक्षण के दौरान, नगर निगम रायपुर की सभापति श्री सूर्यकांत राठौर,नगर निगम के जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और वार्ड के पार्षदगण उपस्थित थे। विधायक ने सभी पार्षदों से अपील की कि वे अपने वार्ड के विकास कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत अवगत कराएं। इस अवसर पर वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Leave a Reply