Raipur news live : रायपुर नगर पालिक महापौर ने दिये निर्देष
Raipur news live रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 5 अंतर्गत कुषालपुर क्षेत्र पंडित वामनराव लाखे वार्ड एवं प्रोफेसर कालोनी क्षेत्र महामाया मंदिर वार्ड जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत अधोसंरचना मद के तहत वार्डो में बारिष में जलभराव की समस्या दूर कर गंदे पानी की सुगम निकास व्यवस्था करने निर्माणाधीन नये नालो की प्रगति का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया ।
नालो के निर्माण कार्य की प्रगति की स्थल समीक्षा कर कार्य को तत्काल गतिमान कर बारिष के पूर्व पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के सख्त निर्देष दिये। ताकि नालो हेतु प्राप्त राषि का पूर्ण सदुपयोग हो सके एवं नागरिको को बारिष में इस वर्ष जल भराव से त्वरित राहत प्राप्त हो सके।
Raipur Live News : नगर निगम रायपुर में राउंडटेबल चर्चा
रायपुर नगर पालिक महापौर ने दिये निर्देष
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कुषालपुर में निर्माणाधीन नाले की प्रगति प्रत्यक्ष देखी एवं प्रोफेसर कालोनी में पहुंचकर वहां भैय्या तालाब के समीप निर्माणाधीन नाले की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर समीक्षा करते हुए उसका कार्य गतिमान करने आवष्यक निर्देष अधिकारियों को दिये।
वार्डो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर गंदगी मिलने पर गहन नाराजगी
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कुषालपुर में निर्माणाधीन नाला की प्रगति का अवलोकन करने के दौरान वार्ड की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में गंदगी मिलने पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए महापौर ने वार्ड में अच्छी तरह सफाई व्यवस्था कायम करने के सख्त निर्देष दिये। महापौर ने कुषालपुर और प्रोफेसर कालोनी के निर्माणाधीन नाले का कार्य बारिष के पूर्व पूर्ण नहीं किये जाने की स्थिति में संबंधित ठेकेदारो पर कडी कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देष अधिकारियों को दिये। महापौर ने कहा कि नाला निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी।
निर्माणाधीन नालो की प्रगति प्रत्यक्ष देखी
महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा जोन 5 अंतर्गत पंडित वामनराव लाखे वार्ड के कुषालपुर में निर्माणाधीन नाले की प्रगति के निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्री कृष्णा सोनकर, अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास , जोन 5 कमिष्नर श्री खीरसागर नायक, सहायक अभियंता श्री नागेष रामटेके, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा और जोन 6 अंतर्गत महामाया मंदिर वार्ड में प्रोेफेसर लोनी में नाला निर्माण की प्रगति के निरीक्षण के दौरान महामाया मंदिर वार्ड पार्षद श्रीमती जयश्री नायक, जोन 6 जोन कमिष्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री दिनेष सिन्हा, उपअभियंता श्री अंकुर अग्रवाल की उपस्थिति रही।
nagar nigam raipur News : जल का पूर्ण भराव प्रतिदिन माॅनिटरिंग कर सुनिष्चित करें
Raipur news live : महापौर मीनल चौबे कलाकेन्द्र पहुंची
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा संचालित कलाकेन्द्र का निरीक्षण किया। वहां पहुंचकर महापौर ने कला संबंधी विविध सांस्कृतिक गतिविधियां कर रहे षिक्षको से मुलाकात कर उनका सामान्य परिचय प्राप्त किया। महापौर ने अधिकारियों को कलाकेन्द्र का गुणवत्ता और श्रेष्ठता के साथ जनहित में विविध गतिविधियां कर संचालन करने के निर्देष दिये।
cg raipur news today : स्वच्छता की बाधा तत्काल दूर
बारिष के पूर्व पूर्ण करवाने दिये सख्त निर्देष
महापौर ने इंटरनेषनल स्वीमिंग पुल की व्यवस्था का निरीक्षण कर उसको अच्छी तरह संधारण सहित संचालित करने का कार्य जनहित में करवाने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिये। महापौर ने नालंदा परिसर के समीप स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निर्मित दुकानों के संबंध में आवष्यक निर्देष संबंधित जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल को दिये।
Sushasan tihar इंडोर स्टेडियम में लगाया जायेगा सुशासन तिहार
अधिकारियों को गुणवत्ता और श्रेष्ठता से करने के दिए निर्देष
Raipur news live महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, संत रविदास वार्ड पार्षद श्री अर्जुन यादव, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, जोन 7 के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कलाकेन्द्र इंटरनेषनल स्वीमिंग पुल एवं नालंदा परिसर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

Leave a Reply