Raipur news live : रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों की प्रथम परिचय बैठक लेते हुए कार्यो की समीक्षा समय सीमा बैठक लेते हुए की एवं अनेक आवष्यक निर्देष संबंधित अधिकारियों को कार्य समीक्षा के दौरान दिये ।

आयुक्त ने नगर निगम के हित में अधिकाधिक राजस्व वसूली करने एवं सफाई की श्रेष्ठ व्यवस्था कर शहर में अच्छी सुगम निकास की व्यवस्था देना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये । आयुक्त ने सभी अवैध नल कनेक्षनो पर कार्यवाही नियमानुसार कर उन पर करारोपण करने नगर निगम रायपुर के सभी बडे बकायादारो पर नियमानुसार सख्ती से कार्यवाही कर राजस्व वसूली करने के निर्देष दिये।

जनसमस्याओं का त्वरित निदान करने दिये निर्देष

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने अधिकारियों को अधोसंरचना मद, जिला खनिज न्यास मद, 15 वें वित्त आयोग मद, सांसद निधि, विधायक निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अप्रारंभ एवं लंबित विकास कार्यो को प्रारंभ करवाकर तेज गति से समय सीमा तय कर गुणवत्ता के साथ जनहित में पूर्ण करवाना प्राथमिकता से सुनिष्चित करवाने के निर्देष दिये।

सभी कार्यो को Online किये जाने के निर्देष

आयुक्त ने नगर निगम रायपुर के सभी कार्यो को आॅनलाईन किये जाने के निर्देष दिये । आयुक्त ने ई आॅफिस का पूर्ण सदूपयोग करने एवं सभी चालान कार्यवाही आॅनलाईन लगातार करने के निर्देष दिये। उन्होने नगर निगम में आॅनलाईन प्रणाली को प्राथमिकता के साथ करने कहा, जिससे यहां के संबंधित कार्यो को नागरिक शहर में घर बैठे आॅनलाईन कर सहज जनसुविधा शासन की मंषानुसार प्राप्त कर सके। साथ ही आॅनलाईन कार्यो से अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों सभी को कार्य गतिमान करने सुविधा जनक स्थिति रहे।

Raipur ICAR-NIBSM Training : प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कचरा उठवाना सुनिष्चित करने के निर्देष

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने वर्षा जल संचय हेतु रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अधिक से अधिक स्थानो पर लगवाने के अभियान पूर्वक कार्य करने निर्देष दिये। आयुक्त ने डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य सभी 70 वार्डो में शत प्रतिषत एरिया कवर कर करवाने एवं अनुबंधित कंपनी रामकी कंपनी से गाडियां चलवाकर कार्य तत्काल प्रारंभ करवाना एवं कचरा उठवाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये।

आयुक्त ने सभी जोन कमिष्नरों को अपने – अपने जोन क्षेत्र में बारिष में संभावित सभी जलभराव के स्थलो की जोन स्वास्थ्य अधिकारियों सहित स्वतः स्थल निरीक्षण कर सघन सफाई नालो में पूर्ण तले तक करवाने के निर्देष दिये ताकि वहां के रहवासियों को बारिष में जल भराव की असुविधा का सामना ना करना पडे।

sushasan tihar chhattisgarh रायपुर में दूसरा सुशासन शिविर

आयुक्त ने जोन कमिष्नरो को निर्देषित किया कि वे शहर में व्यवस्थित सफाई करवाने के कार्य को गंभीरता से लें। सफाई को लेकर कोई लापरवाही अथवा हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा।  

आयुक्त ने विभिन्न योजनाओ की जोनवार जानकारी लेकर समीक्षा की एवं आवष्यक निर्देष अधिकारियों को दिये। आयुक्त ने निदान 1100, मुख्यमंत्री जनदर्षन, कलेक्टर काॅल सेंटर, मंत्रीगणों, सांसद, विधायकगणो से प्राप्त आमजनों की जनसमस्याओं के आवेदनो को गंभीरता से लेकर उनका शत प्रतिषत त्वरित निदान प्राथमिकता से जनहित में सुनिष्चित करने के निर्देष सभी जोन कमिष्नरो को दिये।

nagar nigam raipur News : जल का पूर्ण भराव प्रतिदिन माॅनिटरिंग कर सुनिष्चित करें

आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा ली गई टी एल बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेष्वर साहू, श्री पंकज के शर्मा, श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, श्री इमरान खान, नगर निवेषक श्री आभास मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, उपायुक्तगण, सभी जोन कमिष्नर, कार्यपालन अभियंतागण, जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन सहायक राजस्व अधिकारीगण, सहायक अभियंता, उपअभियंतागण उपस्थित रहे।