Chhatttigarh sushasan tihar : सुशासन तिहार 2026 जनसमस्या निवारण
Chhatttigarh sushasan tihar रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 4 के क्षेत्र में सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नगर निगम जोन 4 अंतर्गत वार्ड कमांक 34, 43, 44,45,46, 57 एवं 64 के क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आदेशानुसार एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें नगर पालिक निगम रायपुर सहित रायपुर जिले के विभिन्न 16 शासकीय विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति आमजनो की मांगो और शिकायतो को सुनने एवं उनका समाधान करने हेतु रही।
Chhatttigarh sushasan tihar : सुशासन तिहार 2026 जनसमस्या निवारण
सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अध्यक्ष श्रीमती संजना संतोष हियाल, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर, श्री अजय साहू, श्री कैलाश बेहरा,मण्डल अध्यक्ष श्री संतोष सोनी,श्री बेदी, नगर निगम के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री राम प्रजापति, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, , कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री गुलाबचन्द कर्ष, श्री दीपक देवांगन, जोन 4 के अन्य संबंधित अधिकारीगण, विभिन्न शासकीय विभागों के सम्बंधित अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।
Sushasan tihar इंडोर स्टेडियम में लगाया जायेगा सुशासन तिहार
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, श्रीमती मीनल चैबे, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने एमआईसी सदस्यों, जोन 4 जोन अध्यक्ष, पार्षदों ने मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक अंतर्गत शिविर में आये 20 आवेदनों पर तत्काल मकान निर्माण हेतु जारी भवन अनुज्ञा पत्र संबंधित पात्र हितग्राहियों को प्रदत्त किया। आवेदक नागरिको को आवेदन देते ही सुशासन तिहार शिविर में प्राथमिकता और सामान्य श्रेणी का नया राशन कार्ड तत्काल बनाकर दिया गया।
नौनी सुरक्षा योजना में मंच पर नन्ही बालिकाओं का सम्मान
नौनी सुरक्षा योजना में मंच पर नन्ही बालिकाओं का सम्मान किया गया, नवजात शिशुओ को महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में अतिथियों ने अन्नप्रासन्न और गर्भवती माताओ की गोद भराई की रस्म अदायगी की गयी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवानिवृत्त आँगनबाड़ी सहायिका श्रीमती प्रमिला यादव का अनेक वर्ष निरन्तर सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होने पर श्रीफल एवं शाल प्रदत्त कर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंच पर सम्मान रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी और रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा किया गया ।
sushasan tihar 2026 : सुशासन तिहार में निराकरण
मंच से जानकारी दी गई कि 11 बजे से 1 बजे तक सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में 212 नागरिको ने आवेदन दिये। जिसमें 17 नागरिकों ने शिकायतें दर्ज करवाई । नगर निगम जोन 4 द्वारा शिविर में प्राप्त सभी आवेदनो का समाधान करने नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांगो शिकायतो के समाधान की कार्यवाही राज्य शासन के निर्देश पर अधिकतम 1 माह के भीतर संबंधित विभाग द्वारा की जाकर समाधान की लिखित सूचना आवेदक को अनिवार्य रूप से दी जायेगी।
सभी अधिकारियों को सुशासन तिहार शिविर में गंभीरता
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने सुझाव दिया कि सफाई, पानी, स्ट्रीट लाईट, राशन कार्ड जैसी समस्याओं के त्वरित निदान की प्रशासनिक व्यवस्था नगर निगम को सभी 10 जोन कार्यालयों में कायम कर इसमें आमजनों को त्वरित वांछित लाभ देने आवश्यक कड़ाई करनी चाहिए, ताकि नागरिकों को इन कार्यों हेतु भटकना ना पड़े. रायपुर दक्षिण विधायक ने सभी अधिकारियों को सुशासन तिहार शिविर में गंभीरता से दायित्व निर्वहन करने कहा.
sushashn tihar ke liye application online link click
श्री सुनील सोनी ने कहा कि अधिकारी इसे मीना बाजार या उत्सव ना समझें, यह आमजनों के लिये उत्सव है कारण कि उहाँ जनसमस्याओं का त्वरित निदान किया जाना है. उन्होंने कहा कि उन्होंने महापौर के कार्यकाल में पानी की समस्या दूर करने शहर में 32 पानी तंकियां बनवाई और डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन बिछवाई. उन्होंने कहा कि कार्य करने इच्छाशक्ति आवश्यक है. राशि की कोई कमी रायपुर शहर का विकास करने में नहीं है।
Chhatttigarh sushasan tihar देशहित में पेट्रोल, डीजल की बचत
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के आव्हान पर अपने लिये 2 लाख 1 हजार रूपये के मूल्य पर ई ऑटो रिक्शा क्रय किया है और उससे दौरा कर रहे हैँ और देश हित में पेट्रोल, डीजल की बचत कर रहे हैँ, सभी नागरिकों का यह दायित्व है कि वे देश हित में पेट्रोल, डीजल की बचत करें और ई वाहन लेकर उसका उपयोग करें.
उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में सभी नागरिकों की समस्याओं का निदान किया जायेगा, इसके लिये मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सभी मन्त्रीगण, सांसद, विधायकगण, पार्षदगण गर्मी में पसीना बहा रहे हैँ, सभी नागरिक सुशासन तिहार में आएं, समस्या बताएं और उसका समाधान प्राप्त करें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार में आमजनों की समस्याएं व मांगे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जायेगा।

सुशासन शिविरो के दौरान करें
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, राधन कार्ड जैसी जिन मांगो, शिकायतो का समाधान रायपुर नगर निगम के माध्यम से हो सकता है उनका समाधान करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य शासन के निर्देश पर लगाए जा रहे सुशासन तिहार शिविर में आमजनों को आकर आवेदन करना पड़ रहा है, यह स्थिति चिंतनीय है । इसकी व्यवस्था नगर निगम में सभी जोनों में आमजनों के लिये निरन्तर की जानी चाहिए। सभापति ने कहा कि जोन कमिश्नर एवं जोन के अधिकारीगण अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन सुशासन तिवार शिविरो के दौरान करें।
sushan tihar cg 2026 : भिलाई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर
अधिकारियों को समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ , नगर निगम आंयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों सहित सुशासन तिहार अंतर्गत लगाये गये जनसमस्या निवारण शिविर में लगाये गये विभिन्न शासकीय विभागो के स्टाल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर संबंधित विभागीय ृअधिकारियों को समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने किया।
Leave a Reply